आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुंभ से भरी हिंदू राष्ट्र की हुंकार- संतो और सनातन को एकजुट होने के लिए कहा

प्रयागराज- बागेश्वर धाम के मुखिया और इन दिनों चर्चा का पर्याय बने आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार की सुबह प्रयागराज पहुंच गए हैं. उन्होंने सुबह-सुबह संगम का स्नान किया इसके बाद खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के आश्रम में वह संतो से मुलाकात कर रहे हैं. शिविर में कुछ मुख्य संत मौजूद हैं. इसके बाद वह मेजा के कुंवर पट्टी में आयोजित मां शीतला कृपा महोत्सव में शामिल होंगे. वहां वह 12 बजे से 3:00 बजे तक दरबार लगाएंगे.

आचार्य धीरेंद्र कृष्ण में संगम तीरे मुखर की हिंदू राष्ट्र की आवाज- श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संगम तट से हिंदू राष्ट्र की आवाज को मुखर किया. संगम स्नान के बाद महामंडलेश्वर संतोष दास बाबा के शिविर में संतों से मुलाकात की, संत दामोदर दास, संत जयराम दास, महामंडलेश्वर हिटलर बाबा, महंत शशिकांत दास महात्माओं से चर्चा करते हुए उन्होंने हिंदू राष्ट्र के लिए हर पंथ व परंपरा के संतों का एकजुट होना जरूरी बताया.

उन्होंने कहा कि संत और सनातनी एक हो गए तो भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता. उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनने में सनातन धर्म का वैभव बढ़ेगा साथ ही साथ अन्याय खत्म होगा. इस पर संतोष दास ने उन्हें पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया और कहा कि आचार्य धीरेंद्र कृष्ण का काम धर्म और राष्ट्र के हित में है. खाक चौक से जुड़े महात्मा उन्हें अपना पूरा समर्थन देंगे. इसके बाद हजारों लोगों को की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर सनातनी एकजुट होकर राष्ट्र हित में काम करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *