
जम्मू- जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए उस पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है. पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में लोगों के बीच सांप्रदायिक रूप से दंगे कराना चाह रहा है. यही नहीं पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों के निशाने पर पूरा जम्मू-कश्मीर है. जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने बताया कि घाटी में आतंक फैलाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे पाक प्रायोजित आतंकवादी अपना रहे हैं, उन्होंने बताया कि पहली बार परफ्यूम बम का इस्तेमाल घाटी में किया गया है.
सरकारी टीचर बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी- डीजीपी ने नरवल हमले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 20 जनवरी को दो बम लगाए गए थे. 21 जनवरी को 20 मिनट के अंतराल पर दो बम विस्फोट किए गए ताकि अधिक से अधिक लोगों को मारा जा सके.. पहले आईईडी विस्फोट में 9 लोग घायल हो गए थे. पुलिस ने एक आतंकवादी आरिफ को गिरफ्तार किया है जो 3 साल से पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और सरकारी टीचर आसिफ नर वाल में हुए दोहरे बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी है.
आरोपित मोहम्मद आरिफ ने फरवरी 22 को जम्मू में शास्त्री नगर में बम विस्फोट किया था. साल 2010 में आरिफ आर ई टी टीचर नियुक्त हुआ था. 2016 में वह शिक्षक बन गया था और इसका मामा पाकिस्तान में है. बीते वर्ष दिसंबर माह में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आरिफ को परफ्यूम बम भेजा गया था. जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहली बार आतंकियों ने परफ्यूम बम का इस्तेमाल किया है. यही नहीं जम्मू में परफ्यूम बम पकड़ा गया है.
